13 हजार की हुई टप्पेबाजी

महराजगंज,रायबरेली।कोतवाली क्षेत्र गांव दुर्गापुर मजरे कुशमहुरा से पैसा निकालने बैंक ऑफ़ बडौदा शाखा महराजगंज आए मां बेटे पैसा निकालकर बाहर निकले तभी बेटे को एक टप्पे बाजा ने अपना  शिकार बना लिया और 13000 रुपए हाथ से छीन कर बाइक से फरार हो गया घटना की सूचना पर सीओ यादुवेंद्र बहादुर पाल और  कोतवाल बालेंदु गौतम ने भुक्तभोगी युवक से पूछताछ करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
गांव निवासी सतीश कुमार पुत्र भूती अपनी मां शिव देवी के साथ पैसा निकालने बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा महाराजगंज आया हुआ था। जहां से किन्हीं कारणवश पैसा नहीं निकल पाया तभी वह नीचे बेसमेंट में बैंक मित्र के यहां गया जहां से उसने अपने खाते से ₹3500 और मां ने अपने खाते से ₹10000 निकाले  मां ने अपने भी पैसे बेटे सतीश को दे दिए बेटे ने उसमें पांच सौ रुपए अलग रखते हुए₹13000 हाथ में लिए हुए जैसे ही बाहर आया तभी एक अज्ञात टप्पे बाज उसके पास पहुंच कर बात बातचीत करने लगा सतीश जब तक कुछ समझ पाता टप्पेबाज ने उसके हाथ से पैसा छीन लिया और बाइक से भाग निकला।
मामले में सीओ यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि छानबीन की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *