राजन प्रजापति हुए कांग्रेस में शामिल

बस्ती, 05 मार्च। कांग्रेस पार्टी की नीतियों और प्रतिबद्धताओं ने प्रभावित होकर वाल्टरगंज के महसिन निवासी राजन प्रजापति ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने उन्हे सदस्यता दिलाई। कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से युवा प्रभावित है और 2024 के लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ले रहे हैं। उन्होने कहा देशभर में दो राजनीतिक दल आपस में लड़ रहे हैं। एक संविधान बचाने के लिये संघर्ष कर रहा है तो दूसरा संविधान को खत्म करने के लिये। राजन प्रजापति ने कहा जो देश और संविधान को बचाना चाहता है वह कांग्रेस के साथ है। उनके पार्टी ज्वाइन करने पर वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मो. रफीक खां, अशोक श्रीवास्तव, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, देवानंद पाण्डेय, जितेन्द्र चौधरी एडवोकेट, सुनील पाण्डेय, कौशल त्रिपाठी, सुधीर यादव, विवेक श्रीवास्तव आदि ने बधाइशं व शुभकामनायें दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *