*🏵️धार्मिक ज्योतिष संस्थान🏵️*
*🙏।।ॐ नमः शिवाय।।🙏*
*राशिफल मंगलवार 05 मार्च ,2024*
मेष
आज का दिन लाभकारी और मंगलकारी रहेगा। कमाई आपकी आज अच्छी होगी लेकिन खर्च भी आपका बना रहेगा। आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए भी आज कुछ योजना पर विचार करेंगे। प्रबंधन के काम से जुड़े जातक आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।आज हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाएं और बड़े भाई से आशीर्वाद लें।
वृषभ
आज का दिन लाभ और उन्नति प्रदान करने वाला रहेगा। किस्मत आपको आज अचानक ही लाभ दिलाएगी। आज जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और इसका उपयोग आप कार्यक्षेत्र में आज उन्नति के लिए कर सकते हैं। अगर आपका प्रमोशन बचा है तो संभव है कि इस बारे में बात आगे बढे।आज मन को थोड़ा शांत रखें और गंभीरता से हर फैसला लें, अगर आप गुस्से में आकर कोई फैसला लेंगे तो आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी में किसी परेशानी का सामना कर रहे थे तो उससे राहत मिलेगी और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती हैआज भगवान शिव का अभिषेक करें और ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें।
मिथुन
आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। आपको आज सेहत में नरमी का अहसास हो सकता है। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में सहयोगियों का व्यवहार भी आपको परेशान करेगा। आज तनाव के बीच अच्छी बात यह रहेगी कि लंबे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होगी। अगर आप कोई रुकी हुई बिजनेस डील फाइनल कर रहे हैं तो उसमें बहुत सावधानी बरतें। कारोबारियों के लिए आज दिन का दूसरा भाग बेहतर होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी आज चिंता होगी।आज लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।
कर्क
आज का दिन उलझन और परेशानियों वाला रह सकता है। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकता हैं।आज सेहत के मामले में किसी प्रकार की अनदेखी से बचें। आपके परिवार के किसी सदस्य की बात आपको बुरी लग सकती है। आर्थिक मामलों में सलाह कि किसी की बातों में आकर कोई फैसला लेने से बचें। आपको आज कई पेंडिंग बिल भी चुकाने होंगे, खर्च आपका बना रहेगा जिस पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत संतान को कोई पुरस्कार मिलने से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।आज गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
सिंह
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज का दिन शुभ फल देने वाले हैं। वैसे आपका दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। आपके ऊपर काम का दबाव भी बना रहेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं उनका प्रयास आज रंग लाएगा। काम के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, तभी आप अच्छा पैसा कमाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और कोई नई वस्तु खरीदने की इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। परिवार में आज आपसी प्रेम बना रहेगा। संतान पक्ष को लेकर आप मन में प्रसन्नत होगी।आज सुंदरकांड का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
कन्या
आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज माता और मातृपक्ष से सुख मिलेगा। आपके रुके हुए काम में गति आएगी और आप अपनी पूर्व में की हुई गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। संभव है कि आज आप अपने लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करें। वैवाहिक जीवन आज आपका प्रेमपूर्ण रहेगा। लव लाइफ में भी स्थिति अनुकूल है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा।आज श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
तुला
आज का दिन सुखद और सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपके बेहतर तालमेल दिखेगा। आप अपने साथी के साथ आज आनंददायक पल बिताएंगे और कुछ घरेलू मुद्दों पर आप चर्चा करेंगे। आपको आज किसी निकट संबंधी ओर से अच्छी खबर मिलेगी। तेज गति से चलने वाले वाहनों का प्रयोग करते समय आपको सावधान रहना होगा, वाहन सावधानी से चलाएं। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना होगा। कार्यस्थल पर आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती, लेकिन आप इसे सकारात्मक रूप से लेंगे और कुछ नया करने और सीखने का प्रयास करेंगे। छात्र आज शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।आज आपको दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक
आज का दिन कोई नया काम शुरू करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में मेहनत के सााथ ही भाग्य का भी लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर आपके बच्चे की शादी में कोई बाधा आ रही है तो बाधा दूर हो सकती है जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। खेल और रक्षाक्षेत्र से जुडे़ जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। आप आज बजत योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। आपको आज किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा।आज माता लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
धनु
आज का दिन आपके लिए लाभप्रद और सुखद रहेगा। आप अगर कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। किसी चल रही समस्या का समाधान होने से आपको खुशी मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ आज रोमांटिक पल बिता पाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे और किसी योजना का पूरा फायदा आपको मिल सकता है।आज मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं और विष्णु चालीसा का पाठ करें।
मकर
आज का दिन बेहतर और उन्नतिदायक रहेगा। आपका खर्च आज बना रहेगा लेकिन शुभ कार्यों में आपका खर्च बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। आप कुछ घरेलू मुद्दों को लेकर चिंतित रहेंगे जिसका समाधान घर के सदस्यों के सहयोग से हो जाएगा। आप आज आर्थिक उन्नति के लिए निवेश के बारे में भी विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। जो लोग विदेश यात्रा संबंधी प्रयास कर रहे हैं आज उनको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन आज बेहतर होगा।आज हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।
कुंभ
आज आपको करियर कारोबार में कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन सहकर्मियों के अहसयोगपूर्ण व्यवहार से आपको परेशानी होगी। बिजनस में आज निवेश बढ़ाने के सोच रहे हैं तो अपने विचारों को टाल दें नहीं तो आगे नुकसान हो सकता है। आपके परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन की खुशी होगी। घरेलू मामलों में आपके भाई बहनों के बीच रिश्ता बेहतर होगा।आज श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी ऊर्जा सद्कार्यों में लगाएं और इधर उधर की बातों से दूर रहे हैं नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। कुछ सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन अच्छा बीतेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ सहयोग से खुशी की प्राप्ति होगी। माता के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, किसी बात को लेकर वह नाराज हो सकती है।आज बजरंग बाण का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
पं•श्रीधर मिश्र (ज्योतिर्विद्),9452198985