महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या l अयोध्या के लक्ष्मण घाट वार्ड के तहत आने वाले मोहल्लों में टावर विज़न इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के CSR पहल के अन्तर्गत लक्ष्य संस्था द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लक्ष्मण घाट वार्ड के पार्षद श्री महेन्द्र शुक्ला जी ने संस्था के कर्मचारी व राष्ट्रीय परियोजना समन्वयक श्री प्रेम प्रकाश शर्मा जी के साथ प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली हानियो के विषय में बताया व गीला और सुखा कचरा अलग अलग करने के विषय में जानकारी दी व पुनर्चक्रण के लाभों को बताया। और लक्ष्मण घाट वार्ड के लोगों के बीच जाकर उन्हें डस्टबिन वितरित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें वार्ड पर्यवेक्षक श्री दिलीप कुमार, राजा शुक्ला एवं संस्था से श्री श्याम सुंदर द्विवेदी जी विष्णु शुक्ला एवं विशाल सिंह साथ में उपस्थित रहे।