सुहेलदेव राजभर की जयंती धूमधाम से गई गयी

कुदरहा, बस्ती: कुदरहा गांव में गुरूवार को चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती धूमधाम से गई गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महादेव विधायक दुधराम ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजा सुहेलदेव हम सब के आदर्श थे। इसके साथ ही साथ महान देश रक्षक थे। उनके रहते किसी अत्याचारी की पीछे घूम कर देखने की हिम्मत तक नहीं होती थी। 40 किलो वजन की तलवार से सैयद सलार गाजी मसूद को मार गिराया था। युवाओं को इनके आदर्श को अपनाना चाहिए।
        कार्यक्रम का संचालन राजेश राजभर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रणजीत राजभर ने किया।
        कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, शैलेश राजभर, मनोज राजभर, अमन राजभर, कृष्ण कुमार राजभर, शेष नारायण त्रिपाठी, सुनील पांडे, श्रीराम राजभर, शंभू राजभर, रामसागर, राजेंद्र, परशुराम, परीक्षित राजभर, रंजीत, अर्जुन, आशीष राजभर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *