बाराबंकी। पुलिस व प्रशासन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह सरगना के साथी की 11 करोड़ 01 लाख 18 हजार रुपये अचल संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी कर चुका है। बता दे कि एसपी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसपेशेवर तस्करों व अपराधियों द्वारा अर्जित की गई करोड़ों रुपए की अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई तेजी से कर रही है। जिला प्रशासन का थाना जैदपुर में यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त व गिरोह सरगना मुनव्वर पुत्र यासीन निवासी राजा कटरा पर आरोप है कि वह अपने गिरोह के सक्रिय सदस्य जासिम पुत्र जलीस निवासी मोहल्ला हटिया कस्बा सिद्धौर थाना असन्द्रा के साथ मिलकर विगत 20-22 वर्षों से आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करता है। जिससे जिला प्रशासन इनपर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गैंग के सक्रिय सदस्य जासिम द्वारा स्वयं के नाम पर अर्जित 11 करोड़ 01 लाख 18 हजार रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क करेगी। आरोपी की कुर्क किए जाने वाली सम्पत्ति में कस्बा सिद्धौर नगर पंचायत के बाहर परगना सिद्धौर व तहसील हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी में स्थित एक कृषि योग्य भूमि कीमत 54 लाख 68 हजार व कस्बा सिद्धौर परगना सिद्धौर व तहसील हैदरगढ़ में एक अन्य कृषि योग्य भूमि कीमत 10 करोड़ 46 लाख 50 हजार रुपये शामिल है।