बस्ती 1 मार्च उत्तर प्रदेशके जिले में लगभगदर्जन स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने पच्पचीस लोगों पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। पुरानी थाना अंतर्गत बनरही गांव निवासी दीपू को पुरानी रंजिश को लेकर शनि, मनी,राहुल व गुल्ली ने मिल कर पिटाई कर दी। परसरामपुर क्षेत्र के सेहरिया गांव निवासनी ममता को गांव के ही शनि, अंशिका व गायत्री ने मिल कर पिटाई कर दी। इसी क्षेत्र के मझगवा पाठक गांव मीरा देवी व उनके पति की गांव के ही अशोक, गीता, खुश्बू समेत चार ने पिटाई कर दी। पैकोलिया क्षेत्र के मदरहवा गांव में आलु की फसल के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई पुलिस ने हैदर की तहरीर पर मोहर अली, अनवर अली, नूरजहां और दूसरे पक्ष की रजिया बानो की तहरीर पर हैदर, नजमा व जोखू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। क्षेत्र के पिकौरा गांव में पंकज सिंह को गांव के ही प्रमोद सिंह, जुगुल किशोर, विमल कुमार, अमर कुमार, अमरनारायन व बबिता ने मिल कर मारपीट कर घायल कर दिया। रुधौली कस्बे के गांधीनगर वार्ड निवासी आदित्य मोदनवाल को मोहल्ले के ही रवि मोदनवाल, विकास, महेन्द्र, जितेन्द्र व दो अज्ञात लोगों ने एक राय होकर हमला कर घायल कर दिया इस मामले मेंभी पुलिस मुकदमा दर्ज करकार्रवाई कर रही है।