मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत

बस्ती 1 मार्च उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के बभनान-हरैया मार्ग पर परसा तिराहे के  निकट बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार चौबे उम्र लगभग  तेईस वर्ष  निवासी खुटहना थाना कप्तानगंज गांव के ही उदयराज प्रजापति के बेटे की शादी में गोण्डा जिले के छपिया थानांतर्गत चांदा गांव के लिए जा रहे थे कि परसा तिराहे के पास बभनान की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली के चपेट में आ गए। बाइक पर बैठे राजेश कुमार चौबे को गंभीर चोटें आईं आपको बताते चलें किपुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया भेजवाया जहां डॉक्टर ने राजेश कुमार चौबे को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे छपिया थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी शिवम पांडेय मामूली रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली और बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता राजाराम चौबे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *