बस्ती 29 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में इस समय पुलिस पर चोर भारी पड़ रहे हैं लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है इसी क्रम में पिकौरा सनी गांव में दीवार तोड़कर चोर 40 ड्रम तारकोल चुरा ले गए ठेकेदार ने इसकी सूचना थाने पर दी ।
आपको बताते चलें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाईवे से सटे वीरेंद्र कुमार मिश्रा का भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय है उसी परिसर में शुक्ला कांस्ट्रक्शन कंपनी का तार खोल का ड्रम रक्खा गया था चोरों ने दीवार तोड़कर 40 ड्रम तारकोल उठा ले गए। बुधवार को प्रोपराइटर अखिलेश कुमारी पिकौरा गई तो वहां पर 40 ड्रम गायब मिले।