पौली।25 फरवरी धनघटा थाना क्षेत्र के पौली बाजार में रविवार की सुबह लगभग नौ बजे एक नीम के पेड़ पर बैठे बंदर को सर में अज्ञात करणों से चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। धीरे धीरे भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने बंदरों पर पत्थर फेंक कर वार किया। जिससे बंदर घायल हो गया। घटना की जानकारी हिन्दू संघटनो को हुई तो लोगो की भीड लगना शुरू हो गया। गाँव के कुछ लोगो ने चौकी इंचार्ज को अवगत कराया। टीम के साथ पहुच कर लगी भीड को हटवा कर बन्दर को उपचार के लिये पशु चिकित्सालय ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद बंदर के पैर का एक्सरे कराया गया। जिसमें पैर फैक्चर दिखा। इसके पश्चात पुलिस टीम ने बंदर को पुलिस चौकी पर आए।
इस संबंध में चौकी प्रभारी पौली अमित कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बंदर के घायल होने की सूचना मिला था। बंदर का उपचार करा दिया गया है। एक्स रे रिपोर्ट के अनुसार पैर फैक्चर हुआ है। उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।