ग़ज़ल
🔻
ऐसा नहीं कि उनको बुलाया नहीं गया,
उनसे हमारी बज़्म में आया नहीं गया,,
🔻
मुद्दत हुई है दरमियाँ से उठ गए हैं आप,
सर से हमारे आप का साया नहीं गया,,
🔻
हमने किया था इश्क़ हमीं जान से गये,
उस बेवफ़ा से साथ निभाया नहीं गया,,
🔻
लाया गया विधान हमारे खिलाफ और,
जम्हूरियत में हमको बताया नहीं गया,,
🔻
हैरत है उनको कैसे फ़क़ीरी अता हुई,
अन्दर से जिनके अपना पराया नहीं गया,,
🔻
किस हाल में है यार खुदा जाने है कहाँ,
“वादा तो कर गया था निभाया नहीं गया”,,
🔻
मैदाने- जंग हार गया जान बूझ कर,
बेटे को मुझसे “अक्स” हराया नहीं गया,,
🔻
अक्स वारसी