पौली। पौली विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के सभागार मे पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी के गैर जनपद स्थानांतरण होने पर शिक्षको ने विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे नम आखो से लोगों ने विदाई की।
खंड शिक्षा अधिकारी पौली जनार्दन यादव व प्राथमिक शिक्षा संघ के ब्लाक अध्यक्ष उदय प्रताप यादव की अगुवाई में खण्ड शिक्षाधिकारी बंशीधर सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी बंशीधर सिंह व जर्नादन यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि नौकरी के पहले सफर में हमे शिक्षको से भी सीखने का अवसर और सहयेग मिला। शिक्षक बखूबी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करते थे। यह ब्लाक मेरे लिए यादगार रहेगा।
खण्ड शिक्षाधिकारी जनार्दन यादव ने स्मृति चिंह व अंग वस्त्र दे कर स्मानित किए। उहोने कहा कि स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। लेकिन जो समय बीत जाता है वह यादगार रह जाता है।
शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष उदय प्रताप यादव ने कहा कि मृदुभाषी सरल एंव सहज खंड शिक्षा अधिकारी की कितना भी प्रशंसा करें वह भी काम है। अधिकांश अधिकारी पहली तैनाती मे शिक्षको को हैरान करने की भावना रहती है। लेकिन इनमे ऐसी भावना कभी नहीं दिखा।
कार्यक्रम का संचालन एआरपी हरिराम यादव ने किया।
कार्यक्रम में एआरपी राजेंद्र प्रसाद यादव, दिलीप कुमार, भोलेंद्र यादव, राजेश गुप्ता, आदर्श मणि त्रिपाठी, रतीभान चौधरी, बंटी, अमरजीत यादव, मुबारक, अजय मौर्या सहित तमाम लोग मौजूद रहे।