महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में बाबू बाजार स्थित प्राचीन स्थान श्री राजगोपाल मंदिर में चल रहे श्री रामचरितमानस पाठ पारायण संपन्न होने पर मंदिर से जुड़े भक्तों संतो महंतों का वृहद स्वागत सम्मान भोजन प्रसाद ग्रहण कर कृतार्थ हुए श्री रामचरितमानस पाठ पारायण के मुख्य यजमान लखनऊ विकास प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता योगेश पाठक व उनके परिवार द्वारा संपन्न कराया गया। राजगोपाल मंदिर के अधिकारी सर्वेश्वर दास उर्फ शरद बाबा ने उपस्थित पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया मंदिर से जुड़े भक्ति पूर्व मुख्य अभियंता योगेश पाठक द्वारा श्री राम चरित्र मानस पाठ पारायण संपन्न हुआ। जिसमें हजारों संतो महंतो भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर कृतार्थ हुए। मंदिर की ओर से सभी भक्तों साधु संतों को अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।