बस्ती 24 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले ले में आठ स्थानों पर मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने उन्नीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। रुधौली थाना क्षेत्र के मुड़ियार टोला बडडीहा में जमीन के विवाद को लेकर अमित कुमार को
नीलम पत्नी देवीदीन ने पिटाई कर दी। थाना क्षेत्र के बढ़याराजा गांव में पूर्व मे पंजीकृत मुकदमा में सुलह कराने की बात को लेकर दलित गंगाराम को गांव के ही संतोष मौर्या उर्फ जीत नरायन ने धमकी देकर पिटाई कर दी। रुधौली थानाक्षेत्र के ग्राम रमवापुर गांव में भानमती के पति राधेश्याम को शीला देवी ने मारपीट कर घायल कर दिया। परसरामपुर क्षेत्र के हरेवा शुक्ल गांव में मैना देवी को रमेश, सुरेश, गुंजा व रविप्रकाश ने मिल कर पिटाई कर दी। इसी मामले में अनुराधा शुक्ला को दूसरे पक्ष के प्रवेश,मैना देवी व मोहनधर ने पिटाई कर दी। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के ग्राम महुडर रेहरवा में एक राय होकर गणेश,अशोक याादव, अंकित, सूर्यभान व ज्ञानवती ने गांव के ही राजेश यादव की पिटाई कर दी। इसी मामले में अशोक यादव की भानुप्रताप,राजेश, बिंदु, व नकुल ने मिल झगड़ा कर लिया और हाथापाई की पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।