नगर बाजार / बस्ती – श्री राम सहाय सिंह कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय महरीपुर में उत्तर प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ला उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के करकमलों के द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया।
मुख्य अतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ छात्राओं को तकनीकी के मामले में अग्रणी बनाएगा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति सादर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रयास युवाओं को तकनीकी के मामले में दक्षता प्रदान करेगा। बी.ए, बीएससी, बी.कॉम, बी.एड,
के कुल 742 छात्राओं को स्मार्टफोन मुख्य अतिथि महोदय के कर कमल द्वारा वितरित किया गया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ० मनोज कुमार ,डॉ० कृष्ण कुमार ,नीरज त्रिपाठी, राजेश प्रसाद द्विवेदी, सूर्यपाल वर्मा, सुनीता श्रीवास्तव ,रजनी सिंह, मंजरी सिंह, मोहम्मद तसलीम, आशुतोष त्रिपाठी अनिल कुमार, कौशल कुमार आदि उपस्थित रहे।