अनुराग लक्ष्य, 22 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता।
एमआईएमआईएम के मुखिया, प्रमुख असासुद्दीन ओवैसी का पिछले दिनों महाराष्ट्र के अकोला आने पर सियासी हलकों में एक भूचाल सा आ गया है। जिसका परिणाम यह हुआ कि उन्हें तीखी प्रक्रियाओं का भी सामना करना पड़ा, जो उन्हें अपने राजनैतिक जीवन में हमेशा करना पड़ता है।
ओवैसी ने अकोला में लोकसभा चुनाव का एलान भी किया। साथ ही राज्य में कम से कम चार सीटों पर चुनाव लडने की बात भी कही।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र में यह उनकी पहली सार्वजनिक रैली थी। ओवैसी ने अपनी पार्टी के दलबदल नेताओं से होशियार रहने की हिदायत भी दी। साथ ही भीड़ को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि ,अपने हाथ उठाएं, और मुझे बताएं कि क्या आप मुझे वोट देंगे। आप मुझसे वादा करें कि क्या आप चार मुस्लिम सांसदों की जीत सुनिश्चित करेंगे। इस पर भीड़ उनकी इस बात का समर्थन भी किया।