संवाददाता अनुराग उपाध्याय
कुण्डा प्रतापगढ़। कौशाम्बी सांसद ,संसदीय आचार समिति लोकसभा के सभापति, दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के प्रभारी विनोद सोनकर के प्रस्ताव एवं प्रयास से ट्रेन संख्या 14209 – 14210 प्रयागराज संगम लखनऊ एक्सप्रेस का गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार से रुकेगी। गुरुवार को सायं 04:34 बजे सांसद विनोद सोनकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर स्टापेज की शुरुवात करेगे। उक्त जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय ने दी है।