मैनेजर वा बैंक कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तवाली थानाक्षेत्र के इंडसंड बैंक बडेवन चौराहा बांसी रोड, बस्ती के मैनजर व कर्मचारी की ओर से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है मुंडेरवा पुलिस ने राहुल जयसवाल व इकबाल निवासी किठुरी,थाना मुंडेरवा की तहरीर पर एक लाख दो हजार 872 रूपये धोखाधडी करके हड़प लेने का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक इंडसंड बैंक के मैनेजर विपिन यादव निवासी जनपद सुल्तानपुर, बैंककर्मी निगम साहनी निवासी ग्राम कुसम्हा रगरगंज, जनपद कुशीनगर पर आरोप है कि दोनो ने मिलकर राहुल जायसवाल से 68 हजार 872 रूपये और इकबाल से 34 हजार रूपये बैंक के लोन जमा करने के नाम पर ले लिए। उक्त धनराशि पीड़ितों के बैंक लोन वाले खाते में जमा ही नहीं किया। मुंडेरवा पुलिस ने बताया पीड़ित की तहरीर पर बैंक मैनेजर व कर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *