सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बस्ती 21 फरवरी बस्ती जनपद  में तीन  स्थानों पर मारपीट की हुई घटनाओं में पुलिस ने सात लोगों पर  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के बेलघाट गांव में भैंसाराजा गांव निवासी भरथराम को कपतानगंज थानांतर्गत चनईपुर निवासी शिवराज व अभिषेक चौहान ने मारपीट कर घायल कर दिया। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के जोगी जुड़ीकुईयां गांव में पानी फेंकने की बात को लेकर परशुराम को गांव के ही रामसुभग, रामसूरत, रामदयाल व संतोष ने मिलकर पिटाई कर दी। मारपीट की तीसरी वारदात कलवारी थानाक्षेत्र के कुसौरा बाजार में सामने आई। जमीन संबंधी विवाद को लेकर पियारेपुर निवासी मनोज पाण्डेय को डारीडीहा गांव निवासी पवन पाण्डेय ने धमकी देकर मारपीट किया पुलिस  ने मामला  को दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *