बस्ती। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के लखनऊ आगमन पर बड़ी संख्या में बस्ती से कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुये।
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव नोमान अहमद ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, गिरीश चन्द्र पाण्डेय, बसन्त चौधरी, नर्वदेश्वर शुक्ल, विजय गुप्ता, जयकरन वर्मा, भूमिधर गुप्ता, विनोद पाण्डेय, अरूण कुमार पाण्डेय, सन्तोष के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी शामिल रहे।
नोमान अहमद ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जिस प्रकार से लोग उमड़े उससे तय है कि कांग्रेस अपनी खोयी हुई प्रतिष्ठा वापस लेगी। जनता का उत्साह देखने लायक था। निश्चित रूप से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्तर प्रदेश में भी व्यापक प्रभाव पड़ेगा और आगामी लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस निर्णायक जीत हासिल करेगी।