श्री खाटू श्याम की धूमधाम से निकाली गयी भव्य निशान शोभा यात्रा

नौतनवा / महराजगंज ( अनुराग लक्ष्य ) हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी श्री खाटू श्याम शक्ति धाम मंदिर के छठ वे स्थापना दिवस के अवसर पर नौतनवा नगर मे स्थित ठाकुर मंदिर से आज शनिवार को श्री श्याम मित्र मंडल समिति द्वारा श्री खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा ठाकुर द्वारा मन्दिर से चलकर जायसवाल मुहल्ला मार्ग होते हुए हनुमान चौक पुराना नौतनवा रेलवे स्टेशन चौराहा घन्टाघर अस्पताल तीराहा से होकर गांधी चौक स्थित श्याम शक्ति धाम मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुआ। इस निशान यात्रा में नौतनवा और सोनौली के बड़ी संख्या में महिला पुरुष अलग-अलग जत्थे में भाग लिए। निशांत यात्रा के दौरान जगह जगह श्रद्धालु निशान के साथ नृत्य करते देखे गए। निशान यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी किया गया। गौतम जोशी अलोक जोशी पप्पू जोशी निशान यात्रा में नौतनवा नगर के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, सोनौली के युवा समाजसेवी बैजू यादव, श्री कृष्णा बेरीवाला, गौतम जोशी, जितेंद्र जायसवाल भाजपा नेता, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल, पवन बेरीवाला, मुकेश बेरीवाल, सभासद राहुल दुबे, अमित यादव,बद्री प्रसाद अग्रहरी राकेश जयसवाल जयप्रकाश मद्धेशिया अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल महिला पुरुष शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *