बस्ती 17 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना के अंतर्गत एक गांव की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आपको बताते चलें कि उच्चाधिकारी की दखल के बाद ही हरकत में आई पुलिस ने पीड़ता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर चुकी है। घटना 29 जनवरी को शाम चार बजे की है। जब छात्रा विद्यालय से घर वापस लौट रही थी। आरेापी ने उसे खींच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने स्वयं थाने पर प्रार्थना पत्र देकर शिवा चौहान पुत्र राधेश्याम चौहान निवासी सुअरहा कला थाना लालगंज के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।आरोप है कि घटना के वक्त विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट भी की। यही नहीं मनबढ़ आरोपित युवक ने किसी से बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोपित की धमकी से पीड़ित परिवार भयभीत है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।