********************************
पिसौद (चाम्पा) ::छत्तीसगढ़ की पावन भूमि भगवान श्रीराम लला जी का ननिहाल माता कौशल्या के मायका की धरती पर छत्तीसगढ़ के ग्राम पिसौद शंकर मोहल्ला पुरेनहापारा जांजगीर-चांपा जो कि चाम्पा रेलवे स्टेशन से 6 कि.मी. ,जांजगीर से 9 कि. मी. , पीथमपुर से 2.5 कि. मी. पर स्थित है में 11 फरवरी 2024 को भव्य कलश यात्रा पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ तत्पश्चात श्रीराम के संपूर्ण लीला का अखंड नवधा रामायण , मानस यज्ञ,भक्ति रस के साथ दिनांक 12 फरवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 तक आयोजित हो रहा है। इस यज्ञ के आचार्य पं. विरेन्द्र दुबे, वरण आचार्य पं प्रद्युम्न चौबे हैं । नौ दिन आयोजित होने वाली अखंड नवधा रामायण में शामिल होने वाले मानस मंडली को सम्मानित किया जा रहा है। मानस प्रतियोगिता 21 फरवरी 2024 को रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगी । इस प्रतियोगिता में अलग-अलग विधा में गायन किया जा सकता है जिसमें शास्त्रीय संगीत , हिन्दी फिल्मी संगीत, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के अंतर्गत क्रमशः प्रथम पुरस्कार 3101₹ एवं शिल्ड, द्वितीय पुरस्कार 2101₹ एवं शिल्ड, तृतीय पुरस्कार 1501₹ एवं शिल्ड है । क्रमशः प्रथम पुरस्कार राम कुमार साहू, दिवाकर साहू, हेमनारायण साहू द्वारा , द्वितीय पुरस्कार राम रतन श्रीवास (कवि/साहित्यकार) , संतराम साहू, भागवत साहू द्वारा, तृतीय प्रकाश साहू , वेदांशी साहू, रवि साहू एवं अर्जुन वैष्णव द्वारा प्रदान किया जाएगा । इस मानस यज्ञ के मुख्य अतिथि ब्यास कश्यप (विधायक), अति विशिष्ट अतिथि उमा राजेन्द्र राठौर (जिला पंचायत सदस्य), विशिष्ट अतिथि शांति देवी दामोदर शर्मा (जनपद सदस्य), अध्यक्षता जलेश्वरी गिरधारी साहू ( सरपंच ग्राम पंचायत पिसौद) , अध्यक्ष गिरधारी साहू, उपाध्यक्ष दिलहरण साहू, सचिव रामस्वरूप साहू, उप सचिव श्यामलाल साहू, कोषाध्यक्ष धनीराम साहू, उप कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू है समस्त ग्राम वासियों, शंकर मोहल्ला पुरेनहापारा का सहयोग सराहनीय है। प्रतियोगिता में विजेताओं को निर्धारित राशि, शिल्ड के साथ सम्मानित किया जाएगा। अंतिम दिवस पर हवन, सहस्र धारा एवं ब्राह्मण भोज के साथ संपन्न होगा।