बस्ती 15 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अलग-अलग स्थानों पर कातिलाना हमले व मारपीट की घटनाओ में पुलिस 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। परसरामपुर थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव निवासी मो. हुसैन को गांव के ही कयूम,नवाब समेत तीन लोगों ने धमकी देकर मारापीटा। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतास उर्फ कप्तानगंज निवासी नवल किशोर की पत्नी रेनू देवी को सुमित उर्फ चमन, सत्यम कुमार, आकाश चौधरी व सचिन ने धमकी देकर पिटाई कर दी। नगर थाना क्षेत्र के मोहटाघाट गांव निवासी परमहंस को गांव के बब्लु ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के बरतनिया गांव में शादी समारोह में डीजे पर डांस करने की बात को अमित को बरहुंआ निवासी मोतीलाल, विपिन, दीपक समेत चार ने मिल कर पिटाई कर दी। पुलिस मामले को दर्ज कर गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है।