सांसद विनोद सोनकर ने कुण्डा के ऊंचा गांव में किया रात्रि प्रवास

गांव चलो अभियान में सुबह गांव में किया भ्रमण।

जन समस्याओं को सुनकर दिया जल्द निस्तारण का भरोसा।

संवाददाता अनुराग उपाध्याय।

कुण्डा / प्रतापगढ़। केन्द्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किये। आज सरकार की योजनाएं आम जनमानस तक पहुंच रही है। सरकार ने जो संकल्प लिया उसे पूरा किया। प्रधानमन्त्री आवास योजना से ऐसे लोगों को आवास मिला जो खुले आसमान के नीचे रहते थे। गरीब का दर्द वही समझ सकता है। जो खुद उस दौर से गुजरा हो। मोदी जी के ऊपर आप सभी का आशीर्वाद है। आज पूरे देश में लोग तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमन्त्री बनाने जा रहे है। सरकार के पक्ष में पूरे देश में लहर चल रही है। विपक्षी दलों का गठबंधन बार बार टूट रहा है। क्योंकि झूठ की नाव अधिक समय तक नहीं चलती। इस बार कुण्डा बाबागंज में ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जिस क्षेत्र में 10 साल पूर्व लोग मिलना नहीं चाहते थे। आज सैकड़ों की संख्या में लोग मिलकर मेरा उत्साह बढ़ा रहे है। आज कुण्डा बाबागंज में विकास कार्य दिखाई पड़ रहा है। विकास का रथ 2014 से चल पड़ा है। वह रुकने वाला नहीं है। उक्त बातें बुधवार को कौशाम्बी सांसद, संसदीय आचार समिति लोकसभा के सभापित, दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के प्रभारी विनोद सोनकर ने कुण्डा विधानसभा के ऊंचा गांव में गांव चलो अभियान में उपस्थित जनसमूह के बीच कही। सांसद विनोद सोनकर मंगलवार को ऊंचा गांव में रात्रि प्रवास पर थे। सुबह उठकर नित्य क्रिया के बाद ट्रेक सूट पहन कर सैर पर निकल पड़े। इस दौरान गांव के लोग अपने बीच सांसद को देखकर प्रसन्न हुए। लौटकर जन समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। इसके बाद कुण्डा क्षेत्र के तुलसी इण्टर कालेज बाबूगंज खेल मैदान में सांसद खेल स्पर्धा का फीता काटकर उद्घाटन किया। खिलाड़ियों से मुलाकात कर परिचय लिया। ब्लाक सभागार कुण्डा में नारी शक्ति सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इसके बाद मिलन समारोह में बड़ी संख्या में दूसरे दल से आये लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया गया। इसके बाद सांसद खेल स्पर्धा लक्ष्मीगंज बाबागंज में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, सिन्धुजा मिश्रा सेनानी, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन, पूर्व प्रत्याशी ठाकुर प्रकाश सिंह, योगेन्द्र नाथ मिश्र मौला, कमलेश सोनकर,आशुतोष जायसवाल डिंपू, उदय शंकर पाण्डेय,उमा शंकर पटेल, आशुतोष मणि द्विवेदी,अनिल पटेल, महेश सिंह फौजी, मोनू शुक्ल, सिद्दार्थ शंकर श्रीवास्तव, सुमन साहू, रूपा गौतम, दिनेश गौतम, सरोज त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *