संवाददाता अनुराग उपाध्याय।
प्रतापगढ़ -बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आज मीराभवन स्थित मनोरथम पब्लिक स्कूल में बड़े धूमधाम से बच्चो के संग बसन्तोत्सव मनाया गया,मुख्य रूप से प्रबंधक इं भावेश सिंह द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई एवं समस्त स्टाफ और बच्चों द्वारा हवन किया गया,नर्सरी की छात्रा आराध्या श्रीवास्तव को मां सरस्वती के रूप में सजाया गया और आज्ञा,माहिरा,शिवांगी,माही आदि बच्चो द्वारा सरस्वती जीत गया गया,कार्यक्रम में नेहा श्रीवास्तव,उर्मिला सिंह,प्राची,शिवानी,अंशिका, निधि,खुशी,शुभम आदि शिक्षकगण मौजूद रहे