बस्ती।13 जनवरी 
मंगलवार को जे.ई.ई मेन प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। इसमें पार्थ कैरियर इंस्टिट्यूट में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले तीन छात्रों ने सफलता का परचम लहराया जिसमें अक्षत त्रिपाठी (99.68 पर्सेन्टाइल), श्रेयांश पाण्डेय (93.47 पर्सेन्टाइल) और संस्कार गुप्ता (90.99 पर्सेन्टाइल) अंक प्राप्त किये। परिणाम की घोषणा पर बच्चों के अभिभावक और शिक्षक ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षक व अपनी कोंचिग संस्थान पार्थ कैरियर इंस्टिट्यूट बस्ती को दिया। संस्था के संचालक रंजीत चौधरी व शिक्षक पाटनदीन मिश्र, सुधांशु रंजन और अशरफ अली ने कहा कि यह जरूरी नहीं कि जे.ई.ई मेन व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये छात्र कोटा या अन्य सुदूर स्थानों पर जाय। लगन और योग्य शिक्षक हो तो अपने शहर में ही सफलता के कीर्तिमान बनाये जा सकते हेैं।