परिजनो को कमरे में बंद कर चोरो ने उड़ाए बारह हजार नगदी 

  दस वर्ष मे तीन बार हो चुकी चोरी- मेहरूनिसा
कुदरहा, बस्ती13 फरवरी । कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट पुलिस चौकी अंतर्गत छरदही गांव में मस्जिद के पास सोमवार की रात चोरो ने एक घरों को निशाना बनाया। कमरे में सो रहे माता व बेटे को बाहर से कुंडी बंद कर तीन कमरे का ताला तोड बारह हजार नकदी ले कर फरार हो गए। ताला तोडने की आहट सुन जब दरवाजा खोलना चाहा तो बाहर से बंद था और पडोसी को घटना की जानकारी दी। जिससे लोग मकान के बगल पडोसी के जीने से मकान के अंदर जा कर कुंडी खोला तो स्वजन बाहर निकले तो सामन बिखरा देख रोने लगे। भोर मे ही डायल 112 की टीम पंहुच कर छानबीन शुरु की। जब कि मस्जिद में चार दिन पूर्व चोरो ने दानपात्र मे रखा रुपया व झालर भी उठा ले गए थे।
          गांव के शहबान पुत्र अब्दुल हमीद ने बताया कि अपनी माता मेहरूनिंसा के साथ बरामदे से सटे कमरे मे सो रहा था। रात में खटपट की आवाज सुन मां की आख खुली और बेटे को जगाया। जब दरवाजा खोलना चाहा तो बाहर से बंद था। डर से सहमें शहबान ने पड़ोसी सिद्दीक को घटना की जानकारी दी। वह आस पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। जब लोग शोर मचतते घर के बाहर बरामदे मे मुख्य द्वार पर पहुंचे तो अंदर से बंद था। कुछ लोग पडोसी के बाहर से बने जीने के सहारे अंदर गए तो देखा कि कुंडी बंद था। जिसे खोला तो माता व बेटा अंदर कमरे को देखा तो तीनो कमरे का ताला टूटा था और अंदर रखा बाक्स व अटैची का भी ताला तोड सब सामान बिखरा था। जिसमे बारह हजार नगद रखा रुपया ले कर फरार हो गए। मेहरूनिंसा ने दहाड मार कर रोते हुए बताया कि मेरा परिवार बाहर अन्य प्रदेश मे रहता है। घर पर दो लोग ही रहते है। कुछ दिन पहले सामने मदरसे मे से दान पात्र को चोरो ने उठा ले गए थे। इस तरह की घटना कभी सोचा नही था। इसके पूर्व भी मेरे घर मे दो बार और चोरी हो चुकी है। पुलिस द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिला है। चार बजे डायल 112 की टीम आयी थी। काफी देर तक चौकी इंचार्ज गायघाट का फोन मिलाती रही लेकिन बंद बताता था। ग्रामीणो ने सुबह थानाध्यक्ष कलावारी को फोन पर घटना की जानकारी दी। जिसमे चौकी इंचार्ज माझा खुर्द विवेका नंद तिवारी टीम के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए।
          इस संबंध में थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *