मण्डलीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में सर्व धर्म प्रार्थना आयोजित

बस्ती। मण्डलीय विशेष विषय विशेषज्ञ स्काउट गाइड कोर्स में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया, ओपेन सेशन में प्रतिभागियों ने अपने जिज्ञासाओ का समाधान जाना और अपने विचार साझा किया, उल्लेखनीय है कि स्काउट भवन बस्ती के प्रशिक्षण हाल में मण्डलीय स्काउट गाइड विशेष कोर्स गतिमान है, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी ने बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर के प्रतिभागियों को स्काउट गाइड से जुड़ी जानकारियों को साझा किया, प्रतिभागियों की कोर्स नोट बुक जांची गई, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह, सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट अमरचंद्र वर्मा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, अबू अनस मेकरानी, आदर्श मिश्रा, विजय कुमार, प्रमोद कुमार, नेहा गुप्ता, जया पाण्डेय, मनसा, शानवी श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *