फिल्म ,इमरजेंसी, का इंतज़ार सबको है, कंगना ने किया अपनी दमदार प्रतिभा का प्रदर्शन

अनुराग लक्ष्य, 12 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी ,
मुम्बई संवाददाता ।
एक ऐसी फिल्म जिसका किरदार और चरित्र बहुत व्यापक है और उसे फिल्मी पर्दे पर उतारना एक जोखिम भरा काम था। जिसको कंगना राणावत ने बखूबी अंजाम दिया। यही वजह है कि आज यह फिल्म चर्चा का विषय बनी है।
इन्दिरा गांधी के इस किरदार को निभाना एक दिलचस्प पहलू था, जो कंगना राणावत द्वारा अभिनीत हो रहा है। यह फिल्म बहुत ही गहरे रहस्यों से पर्दा उठायेगी।
Madikardika films के बैनर तले फिल्म , इमरजेंसी, को कंगना राणावत ने लिखा और निर्देशित भी किया है। जो उनकी असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है। फिल्म का निर्माण रेडू पिटी और कंगना राणावत ने मिलकर किया है। पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखा है। जो दर्शकों को निश्चित ही एक सुखद एहसास कराएगी।
कंगना राणावत ने अपनी सारी प्रतिभा इस फिल्म में उड़ेलकर हकीकत का जामा पहना ने की भरपूर कोशिश की है। आपको बताते चलें कि इस फिल्म में अटल बिहारी बाजपेई जी का भी एक अहम किरदार दर्शकों को देखने को मिलेगा। फिल्म रिलीज़ करने की तैयारी ज़ोर ओ शोर से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *