महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या 12 फरवरी लोक सेवा एवं ग्रामीण प्रौद्योगिकी विकास संस्थान पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत भवन भवानीपुर में आयोजित किया गया l जिसमें विकास खण्ड मवई जनपद अयोध्या के 20 ग्राम पंचायत भवानीपुर , भटमऊ , नारायणपुर, रेक्ष, द्वारकापुर, नौगाँवडीह हंसराज, देवईयत , गणेशपुर , बिहारा, सुनवा, सुल्तानपुर, बगेहेड़ी , शेरपुर, उमापुर, महमूदमउ , रामपुर, जनक, रतनपुर, कुंद्रा, एजनपुर , मंझनपुर में पशुपालकों को आजीविका मिशन के तहत आय बढ़ोतरी हेतु 20 पशु सखियों का चयन किया गया l जिसे ग्राम पंचायत भवन भवानीपुर विकासखंड मवई जनपद अयोध्या में द गोट ट्रस्ट लखनऊ द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया गया l संस्था द्वारा लगभग 10000 हासिये पर रहने वाले परिवारों को बकरी पालन पशुपालन के माध्यम से आय दुना करने की योजना बनाई गई है l संस्थान की सचिव प्रीति मौर्या ने बताया कि सरकार द्वारा योजना जो चलाई जा रही है l उससे निश्चित रूप से किसानों की आय दुनी होगी और परिवार खुशहाल होगा l