विशेषज्ञता कोर्सों का आयोजन जरूरी-डॉ प्रभात कुमार

बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के सभागार में स्काउट गाइड विशेषज्ञता कोर्सों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पायनियरिंग कोर्स, मैपिंग एवं स्टारगेजिंग कोर्स, कैम्पफायर लीडर कोर्स, कैम्पिंग एवं हाइकिंग कोर्स दिनाँक 9 फरवरी दिन शुक्रवार से स्काउट भवन सभागार बस्ती में आयोजित किया जा रहा है उल्लेखनीय है कि प्रादेशिक मुख्यायुक्त भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश महानगर लखनऊ डॉ प्रभात कुमार की भी यही मंशा रहती है कि इस प्रकार के आयोजन नियमित समय अंतराल पर होते रहना चाहिए, जिला स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह, जिला गाइड कमिश्नर नीलम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, जिला सचिव डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल राकेश कुमार सैनी के नेतृत्व आयोजित होने वाले शिविर में जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त गाइड संगीता प्रजापति, ब्लाक स्काउट मास्टर अमरचंद्र वर्मा, ब्लाक स्काउट मास्टर बीपी आनंद, ब्लाक स्काउट मास्टर हरिकृष्ण उपाध्याय आदि की सहभागिता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *