बस्ती 8 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर दुबौली में एक अनहोनी घटना घटी है एक मां ने अपने ढाई महीने की बच्ची का गला महज अंधविश्वास के चक्कर में आकर रेत कर मार डालने की कोशिश की जिसकी आवाज को सुनकर लड़की का पिता दौड़ा पत्नी के कमरे में पहुंचा तो देख कर वह हक्का-बक्का रह गया पिता महेंद्र ने देखा की बच्ची का गला रेता हुआ था घायल बच्ची को देखकर पिता तड़प उठा उसके होश उड़ गए आनन फानन में सुबह जिला चिकित्सालय बस्ती में इलाज़ के लिए बच्ची को लेकर पहुंचा बच्ची को देख डाक्टरो के भी होश उड़ गए डॉक्टरों के सूझबूझ से बच्ची की जान बच गई है बच्ची के पिता महेंद्र ने बताया कि मेरी पत्नी मेंटली रूप से डिस्टर्ब है वह आए दिन भूत प्रेत के चक्कर में पड़ी रहती है और उसके शरीर पर किसी आत्मा का साया है पत्नी को दिखाने के लिए बालाजी वह गया था झाड़ फूंक करने से वह ठीक हो जाती है लेकिन जब से मेरी बच्ची पैदा हुई उसके बाद से उसकी हरकतें फिर बढ़ गई है जिस दिन बच्ची पैदा हुई उसी दिन उसे लेकर भागने लगी इस प्रकार की तमाम घटनाएं होती रही है बच्ची का इलाज़ जिला चिकित्सालय में चल रहा है अब बच्ची ठीक है सांस ले रही है पुलिस इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है।