संवाददाता अनुराग उपाध्याय
बजट में आंगनबाड़ी एवं आशा बहनों को मिला पांच लाख रुपये का आयुष्मान कार्ड
सांसद ने प्रधानमंत्री को दी बधाई।
कुण्डा प्रतापगढ़। गुरुवार को लोकसभा सत्र के शून्य काल में कौशाम्बी सांसद,संसदीय आचार समिति लोकसभा के सभापति विनोद सोनकर ने सदन में बजट में आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पांच लाख रुपये के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने की घोषणा पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी साथ ही दिव्यांग, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, एवं क्रॉस जेंडर को भी पांच लाख रुपये का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने की मांग की। उक्त जानकारी संसद के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय ने दी है।