सीडीओ के औचक निरीक्षण से अस्पताल मे मचा हड़कंप,तीन गैरहाजिर 

संवाददाता अनुराग उपाध्याय।

प्रतापगढ़।मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा के औचक निरीक्षण से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाघराय समेत बिहार ब्लाक में हड़कम मचा रहा।सीडीओ के निरीक्षण से घिग्गी बंधी रही और अस्पताल में गंदगी को देख सीडीओ की भौंहे तन गई और फटकार लगाते हुए साफ सफाई का दिशा निर्देश दिया। वही अस्पताल मे तीन कर्मचारी निरीक्षण मे गैरहाज़िर मिले। एमओआईसी डाक्टर नौशाद हुसैन मौके पर मौजूद रहे। इसके बाद सीडीओ ने बिहार ब्लाक का निरीक्षण किया जहां पर कंप्यूटर आपरेटर गीता यादव की कमियां पाए जाने पर सुधार करने के निर्देश दिए।ब्लाक परिसर में साफ सफाई के लिए निर्देशित किया।इसके बाद बीडीओ ई.अश्वनी कुमार सोनकर ने ग्राम कोर्राही में बने गौशाला का निरिक्षण करवाया।गौशाला की चरही में हरा चारा देखने को मिला।जानकारी के मुताबिक जिन गौशालाओं में कमियां रही वहां सीडीओ को नही ले जाया गया।सीडीओ ने आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित प्रेरणा लघु उद्योग का निरिक्षण किया गया और आपको बता दें क्षेत्र के अधिकारियों का खुफिया तंत्र इतना मजबूत है,कि जब कोई अधिकारी औचक निरीक्षण करने के लिए जिले से निकलता है,तभी से घंटियां घनघनाने लगती हैं कि साहब फला रोड से फला क्षेत्र में निरीक्षण कर सकते हैं जिस कारण लापरवाह अधिकारी कर्मचारी सचेत हो जाते हैं और डियूटी पर मौजूद मिलते हैं।कुछ को शाम को ही जानकारी प्राप्त हो जाती है,जिस कारण औचक निरीक्षण मात्र निरीक्षण और कागजी खानापूर्ति हो जाता है। जबकि जिले के अधिकतम ब्लाक में अधिकारी कर्मचारी बारह बजे के बाद दर्शन देते है कुछ तो दिनभर बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंचते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *