विभिन्न घटनाओं में तीन दर्जन से ऊपर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ

बस्ती 31 जनवरी । उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में विभिन्न घटनाओं में विभिन्न स्थानों पर आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने इन घटनाओं में तिरालिस  लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मनहनडीह गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर बदामा देवी को गांव के ही मन्नू उर्फ वंशबहादुर लाल, रवि कुमार, राजन व सुनील ने मिलकर पिटाई कर दी। रुधौली थाना क्षेत्र के नहरमवापुर गांव में गुड़िया को आपसी रंजिश को लेकर उनके गांव के ही नेवाती, रामकेवल, सीमा ने जान से मारने की धमकी देकर पिटाई कर दी। इसी प्रकार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रैजल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सुगला देवी को गांव के ही विरेन्द्र,दयाराम व विजय ने मारपीट कर घायल कर दिया। परसरामपुर थाना क्षेत्र के पिकौरा लाला गांव में उपला पाथने से मना करने की बात को लेकर सुभानपति को गांव के ही विष्णू, रोहित व नीलू ने मिल कर पिटाई कर दी। वाल्टरगंज क्षेत्र के मकदी गांव में बर्तन धुलकर पानी गली में गिराने से मना करने की बात को लेकर रामतीरथ को गांव के प्रेमचन्द, सुभागी, राहुल व रेखा देवी ने मिल कर पिटाई कर दी। वाल्टरगंज के थाना क्षेत्र के भरटोलवा गांव में भूमि विवाद को लेकर पुजारी के बेटे जुगेश, संदीप,बेटी कोशिल्या व खुशी की गांव के ही रामसागर, रक्षू, पतिराम व उदन ने मिल कर मारपीट की पुलिस ने इनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *