20 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

बस्ती २८ जनवरी बस्ती जनपद के  कई थाना क्षेत्रों में आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की हुई पांच घटनाओं में पुलिस ने बीस लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की  जा रही है । आपको बताते चलें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के डिलिया गांव में भूमि विवाद को लेकर माला देवी को उनके गांव के ही रामदौड़, रामजी, नंदलाल व रवि यादव ने पिटाई कर दी। पुलिस ने सभी आरापियों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। नगर थाना क्षेत्र के रौसिंहापार गांव में बाबूराम यादव को गांव के ही शिवप्रकाश यादव उर्फ गोलू ने पिटाई कर घायल कर दिया। इसी थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में किशोरी की विकास, रामवृक्ष समेत तीन लोगों ने घायल कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कलवारी थाना क्षेत्र के गोसैसीपुर गांव में मकान पर प्लास्टर कराने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने राममिलन की तहरीर पर हरिशंकर,सजेन्द्र, चंदन व अंगद के खिलाफ धमकी मारपीट का केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष के सत्यराम की तहरीर पर गांव के ही राममिलन चौधरी, मनीराम,विशाल,विकास व मीरादेवी के खिलाफ बलवा, मारपीट व दलित प्रताड़ना का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। छावनी थाना क्षेत्र के सोनबरसा तिराहा पर बासगांव निवासनी कुसुमलता के बेटे की कार सवार राजकुमार उर्फ राजू, प्रेम कुमार गुप्ता व चुन्नू पाण्डेय ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *