बस्ती१३ जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में५ स्थान पर हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने 15 लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के परसा टूड़ी गांव निवासी अवमोहन लाल की पत्नी व उनके पिता को रंजिशन गांव के ही दिलीप कुमार व कांती देवी ने मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में सड़क पर खड़े व्यक्ति को हटने के लिए हार्न बजाना अवधेश प्रताप निवासी मड़वानगर को भारी पड़ गया। उनकी राहुल पाल और अतुल पाण्डेय निवासी मड़वानगर ने जान से मारने की धमकी देकर पिटाई कर दी। पुलिस ने अवधेश की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मकबूलगंज में दीपक चौधरी की खझौला निवासी जीतू समेत चार लोगों ने धमकी देकर मारापीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के कुर्दा गांव में साकिना बेगम की गांव के ही सहबान, रमजान, अल्तमस,व रफिउद्दीन ने पिटाई कर घायल कर दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जलेबीगंज में आनन्द कुमार मिश्रा निवासी डूहवा मिश्र की जलेबीगंज निवासी रामचन्दर, दुर्गेश व अवधेश ने पिटाई कर दी। पुलिस ने इन तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।