बस्ती 13 जनवरी बस्ती जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत चोरों ने एक नई घटना को अंजाम दिया है पुलिस थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरियों से स्थानीय नागरिक परेशान हैं। चोरों ने पुलिस को चुनौती देकर उनकी गश्त व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। बुधवार की रात क्षेत्र के बगही गांव में बंद पड़े मकान का ताला तोड़ कर लाखों के जेवर व कैश उठा ले गए। इस मामले में पुलिस हाथ पांव मार रही थी कि 24 घंटे के भीतर इलाके के धौरूखोर गांव में चोरों ने प्राथमिक स्कूल को निशाना बना लिया। यहां रखे मिड-डे-मील का राशन 50-50 किलो चावल व गेंहू उठा ले गए। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को शुक्रवार भोर में हुई। उनकी सूचना पर पहुंची 112 पुलिस जांच -पड़ताल में जुट गई है। गुरुवार देर रात चोरों ने दरवाजे मे लगा दो ताला तोड़कर चोर सामान चुराकर लेकर भागने में सफल रहे।