
अनुराग लक्ष्य, 13 जनवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
देश की आर्थिक नगरी मुंबई में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सबसे बड़े समुद्री पुल अटल सेतु का उद्घाटन बड़े ही गर्मजोशी के साथ किया। तकरीबन 22 किमीटर लंबे पुल का समां बड़ा ही दिलकश और निराला था। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर इस सफलता की चमक साफ दिखाई पड़ रही थी। यह अटल सेतु अब दुनिया का 12 वें नंबर का सबसे बड़ा समुद्री पुल की लिस्ट में शामिल हो गया है।
बाइस किमी लंबा यह पुल 16,5 किमी समुद्र के ऊपर का हिसा है, और 5,5 किमी ज़मीन पर आपको नज़र आएगा। मुंबई और नवी मुम्बई को जोड़ने वाला यह अटल सेतु 17840 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत पर बनकर तैयार हुआ है। अति अत्याधुनिक इंजीनियरिंग से बना यह पुल पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर बनया गया है। पुणे और गोवा के लिए यह एक बहुत ही सुविधाजनक यात्रा होगी। इस पूरे पुल पर 190 सी सी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस पुल पर यात्री 100 किमी की रफ्तार से बहुत ही अच्छी और सुखद यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर पुल से लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे सहित भाजपा के सभी उच्च नेता भी उपस्थित रहे।