पत्रकार जयप्रकाश गुप्ता का धूमधाम से मनाया गया 68 वां जन्मदिन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय/अनुराग लक्ष्य संवाददाता
अयोध्या 12 जनवरी  वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश गुप्ता का 68 वां जन्मदिन अयोध्याधाम में पत्रकारों ने धूमधाम से मनाया गया। जय प्रकाश गुप्ता का फूल माला पहना कर स्वागत, अभिनंदन किया गया एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। श्री गुप्ता ने इस अवसर पर आये सभी पत्रकारों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कहा कि पत्रकारिता से ही हमारी समाज में पहचान है। उन्होंने मौजूद सभी सम्मानित पत्रकार साथियों को निष्पक्ष पत्रकारिता से जुड़े रहने का आवाहन भी किया। इस मौके पर उपजा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता अभिभावक के रूप मे हम लोगों को सलाह देते रहते है । प्रेस क्लब अयोध्या अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जय प्रकाश गुप्ता पत्रकारों के मसीहा है उनकी लोकप्रियता इतनी है की हर वर्ग का पत्रकार उनका सम्मान करता है। इस अवसर पर राकेश तिवारी लव कुमार पाण्डेय राजेंद्र कुमार दूबे स्कंददास महेंद्र उपाध्याय सोनू चौधरी सुनील गुप्ता रवि मौर्य विजय पाठक सुरजीत वर्मा उमेश तिवारी श्यामकृष्ण त्रिपाठी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *