15 जनवरी को (सेना दिवस) अयोध्या चौक स्थित शहीद स्मारक पर मनाया जाएगा

महेन्द्र कुमार उपाध्याय/अनुराग लक्ष्य संवाददाता
अयोध्या 12 जनवरी, शहीद स्मारक सेवा समिति अयोध्या द्वारा अमर जवान मंगल पांडे चौक स्थित शहीद स्मारक पर 15 जनवरी सेना दिवस पर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक के निर्देश पर प्रीतम सिंह नत पूर्व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में स्थानीय होटल सभागार में सम्पन्न हुई।
संचालन आनंद अग्रहरि महासचिव ने किया जिसमें सर्वसम्मति से पारित किया गया कि सेना दिवस 15 जनवरी दिन सोमवार को दिन में 2 बजे से सेना के शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर नारियों, वीर सेनानियों का सम्मान तथा देश भक्ति गीत होगा।
बैठक में मुम्बई से पत्रकार संजय मिश्रा, अयोध्या के पत्रकार ओमप्रकाश सैनी व अवध रत्न की उपाधि प्राप्त गीतकार मोहन शास्त्री का पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रीतम सिंह नत पूर्व पुलिस अधीक्षक, राजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक, सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार सिंह,नायब सूबेदार दलजीत सिंह, बलराम विश्व कर्मा‌प पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, आनंद अग्रहरि, कवींद्र साहनी, शहीद परिवार के डा विजय बहादुर सिंह महिला शक्ति की रीना द्विवेदी, बिन्दु सिंह, शशि रानी शर्मा, शांन्ति गुप्ता, पायल जायसवाल , परमजीत कौर, कांती शर्मा, शिव कुमारी, सोनाली गौण, रूबी रावत व ओमप्रकाश सिंह नाहर शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *