श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई शोभा यात्रा

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय/अनुराग लक्ष्य संवाददाता
अयोध्या १२ जनवरी  श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा शशी गैस एजेंसी से देवकाली बाईपास होते हुए पटवारी का पुरवा के रास्ते से फिर शशी गैस एजेंसी पर समाप्त हुआ। शशी गैस एजेंसी से देवकली बायपास तक विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई l जिसमें हजारों की संख्या में महिला मातायें बहने शामिल रही l जय श्री राम का उद्घोष लगाकर महिलाएं आगे बढ रही थी पद यात्रा में शामिल भारतीय जनता पार्टी युवा भाजपा नेता यश पाठक बाबा ने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा अयोध्या में स्थापित भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा , धर्म का प्रतीक है जो कई दशक से चली आ रही संघर्ष की गाथा है l श्री पाठक ने कहा जिस जिस तरह का माहौल अयोध्या में स्थापित हो रहा है इससे धर्म और संस्कृति एक साथ फल फूल रही है l जिसके रक्षक माननीय योगी और माननीय मोदी हैं l तमाम कार सेवको के वलिदानो को साकार हो रहा है l भारत के सभी प्रदेश के लोगो द्वारा अपना योगदान देकर 22 जनवरी को साक्षी होना चाहते हैं l अब त्रेता युग की तरह है पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास और उमंग है लोगों को अपने राम के आगमन की प्रतीक्षा है। कलश यात्रा में श्री राम सीता के स्वरूप लोगों का ध्यानाकर्षण कर रहे थे,कलश यात्रा में महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे कलश यात्रा के पटवारी का शशी गैस एजेंसी पहुंचने पर यश पाठक बाबा युवा भाजपा नेता अपने युवा टीम यश पाठक बाबा (युवा भाजपा नेता अयोध्या)पवन द्विवेदी,रामू यादव,दीपक गुप्ता,कौशलेंद्र प्रताप सिंह,माता शशिलता सिंह,आदित्य दुबे,जितेंद्र पांडेय,विवेक वर्मा,पीयूष श्रीवास्तव,अजीत सिंह,सिंपल सिंह, द्वारा विशाल कलशयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *