मो. रफीक खां ने कहा प्रियंका गांधी की नेतृत्व क्षमता का पूरा देश कायल है। हाईप्रोफाइल होते हुये भी वे आम आदमी के बीच इस तरह घुल मिल जाती हैं कि उनके परिवार का हिस्सा बन जाती हैं। वे देश के वर्तमान हालात को भलीभांति समझती हैं और उनके समाधान का रोडमैप भी उनके पास है। कांग्रेस जब सत्ता में आयेगी तो देश को उनकी अद्भुत नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा प्रियंका गांधी के भीतर देश की जनता आयरन लेडी इन्दिरा गांधी का अक्श देखती है इसलिये उनसे सभी की उम्मीदें हैं।
प्रियंका गांधी की सादगी, स्पष्टवादिता और आम आदमी से बहुत कम समय में कनेक्ट होने की क्षमता उन्हे भीड़ से अलग करती है। वे देश की महिलाओं को आगे लाना चाहती है जिससे निष्पक्षता से देश का विकास हो और राजनीति में शुचिता आये तथा महिलाओं की सुरक्षा तय हो सके। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अवधेश सिंह, गंगा प्रसाद मिश्रा, शौकत अली नन्हू, लालजीत पहलवान, गुड्डू सोनकर, शकुन्तला देवी, अलीम अख्तर, संजीव त्रिपाठी, सर्वेश शुक्ल, पीएन दूबे, सुधीर यादव आदि का योगदान रहा।