स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण किया गया – प्रधानाचार्या
बस्ती – जनपद बस्ती के बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून एवं शिक्षिकाओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण की गई। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या ने जीवन रक्षक प्रतिज्ञा की शपथ भी दिलाई गयी।
स्वामी विवेकानन्द ने स्वयं की मुक्ति और विश्व के कल्याण के लिए 1 मई 1897 को रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। उनके व्याख्यान, लेख, पत्र और कविताएं स्वामी विवेकानन्द के संपूर्ण कार्यों के रूप में वह हमेशा व्यक्तित्व के बजाय सार्वभौमिक सिद्धांतों को पढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। उनका अद्वितीय योगदान हमें सदैव प्रबुद्ध और जागृत करता है। इसके साथ ही वह एक आध्यात्मिक नेता और समाज सुधारक भी थे।
स्वामी विवेकानन्द एक बुद्धिमान व्यक्ति और बहुत ही सरल इंसान थे।
“उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” – स्वामी विवेकानन्द
इस अवसर पर विद्यालय को प्रवक्ता अंजुम परवीन, अलका पाण्डेय, शवाना अंजुम, रीता देवी, नुसरत फात्मा, अरिफा खातून, खालिदा परवीन, प्रेमलता, सावित्री उपाध्याय, नाजिश शकील, नजराना बतुल, मलिक सबा अफजल, आदि का विशेष योगदान रहा।