13 जनवरी की आधी रात से अयोध्या की तरफ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन

बस्ती 12 जनवरी अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है आपको बताते चलें कि 13 जनवरी की आधी रात से अयोध्या की तरफ जाने वाले बड़े वाहन रोक दिए जाएंगे। इसके बाद 18 जनवरी से शहर के फुटहिया चौराहे के पास से ही मुख्य मार्ग को सील कर दिया जाएगा। अयोध्या की तरफ न तो किसी वाहन और न ही यात्री को जाने की अनुमति होगी। पुलिस कप्तान ने कहा कि इस कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए देश-विदेश से मेहमान आ रहे हैं। ऐसे में हम सभी का उत्तरदायित्व है कि सुरक्षा व शांति व्यवस्था में सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने का आह्वान किया। पुलिस टीम की सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *