बस्ती12 जनवरी उत्तर प्रदेश की बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बगही गांव में चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर लाखों रुपए के कीमती जेवर नगदी समेत अन्य सामान चोर लेकर फरार हो गये सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल का जांच पड़ताल कर आसपास के लोगों से पूछताछ किया। चोरों ने हृदय राम चौधरी के बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए और ट्रंक की कुंडी छटका कर अंदर रखे जेवरात व कैश और कपड़े लेकर फरार हो गए घटना की जानकारी सुबह चार बजे हुई दरवाजे का ताला टूटा देख शोभा देवी दंग रह गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच कर रही है।
Post Views: 307