घायल बुजुर्ग की मौत

बस्ती१२ जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के  दुबौलिया थाना क्षेत्र के धरमूपुर गांव निवासी सड़क हादसे में घायल  बुजुर्ग की  सुबह इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई परिजनों की सूचना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक धरमूपुर गांव निवासी उरमान बुधवार की शाम अपने घर के सामने राम जानकी मार्ग के किनारे जा रहे थे तभी पीछे से किसी अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिससे वह घायल हो गए परिजन निजी चिकित्सक के यहां दिखाकर घर ले आए लेकिन रात में अचानक उरमान की तबीयत बिगड़ने लगी परिजन इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *