स्थानीय लोगों ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले को रोका

 

रूधौली बस्ती12 जनवरी भानपुर से रुधौली अठदमा बजाज शुगर मिल में जा रहे ओवरलोडिंग ट्रक और शराब के नशे में धुत ड्राइवर भगवान दिन ने बस्ती बांसी मार्ग के भानपुर तिराहे पर स्थित डिवाइडर पर दो से तीन बार चढाने के बाद स्थानीय लोगों को गाड़ी पलटने का एहसास हुआ। ऐसे में लोगों ने दौड़कर ड्राइवर के पास उतरने को कहा। तब तक सड़क पर जाम लग गया चौराहे पर तैनात गार्ड श्रीकेश द्वारा रुधौली पुलिस को सूचना देकर मामले को अवगत कराया तत्काल प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र मय टीम द्वारा जाम हटाने में तैनात सिपाहियों ने दूसरे ड्राइवर को बुलाकर गन्ना लदे ट्रक को साइड में लगवाकर जाम हटवाया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *