उ प्र कबड्डी टीम के कोच नियुक्त हुए राकेश कुमार मौर्य

 

अयोध्या- 7 जनवरी क्रीड़ा जगत में अयोध्या के अनुभवी, मेहनती व कुशल मार्गदर्शक श्री राम बल्लभा भगवंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज ड्योढ़ी के शारीरिक शिक्षक एवं एनसीसी के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट राकेश कुमार मौर्य को 7 जनवरी से 11 जनवरी तक कामारेडडी तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
इस राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु जाते समय कबड्डी कोच राकेश मौर्य ने बताया कि यह राष्ट्रीय कबड्डी अंडर 17 बालक वर्ग तेलंगाना राज्य के कामारेडडी में आयोजित हो रही है इस राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों से चयनित कबड्डी के सर्वोत्तम खिलाड़ियों को प्रतिभाग होने का गौरव प्राप्त हुआ है कबड्डी कोच श्री मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश की कबड्डी टीम में आनंद कबड्डी अकादमी डाभासेमर अयोध्या के उदयीमान खिलाड़ी मुकेश कुमार का भी चयन हुआ है जिसके लिए अयोध्या के कबड्डी खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है मुकेश कुमार एस ए इंटर कॉलेज खपडाडीह अयोध्या का छात्र एवं 65 बटालियन अयोध्या का एनसीसी कैडेट भी है, एनसीसी कैडेट और कबड्डी खिलाड़ी मुकेश कुमार और एन के कंपनी कमांडर राकेश मौर्य के राष्ट्रीय कोच नियुक्त होने पर अयोध्या के कबड्डी खिलाड़ियों एवं विद्यापीठ के प्रधानाचार्य डॉ रामकृष्ण पांडेय एवं विद्यापीठ के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने अपनी शुभकामनाएं और बधाईयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *